दीपावली के दिन रांची के बिरसा मुंडा जेल में छापेमारी, सभी वार्ड एवं बैरक की हुई सघन जांच

Edited By Khushi, Updated: 31 Oct, 2024 02:43 PM

raid in birsa munda jail of ranchi on the day of diwali

झारखंड विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड पर है। राज्य में लगातार छापेमारी का दौर जारी है। इसी बीच आज यानी दिवाली के दिन अहले सुबह रांची के होटवार जेल में छापेमारी की गयी।

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड पर है। राज्य में लगातार छापेमारी का दौर जारी है। इसी बीच आज यानी दिवाली के दिन अहले सुबह रांची के होटवार जेल में छापेमारी की गयी।

जानकारी के मुताबिक होटवार जेल में छापेमारी के दौरान सभी बैरक और वार्डों में जांच की गई, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।  छापेमारी दल में शामिल जवानों की 16 अलग-अलग टीमें बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल के साथ-साथ जेक अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया।

रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि भयमुक्त और शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी की गई। रांची डीसी के अनुसार छापेमारी के दौरान सभी वार्डों और बैरकों की गहन जांच की गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने जेल के अंदर हर वार्ड और सेल का गहनता से निरीक्षण किया, जिसमें कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!