सेवानिवृत्त शिक्षक की धारदार हथियार से हत्या, खोजी कुत्ते की जांच बेनतीजा; सुराग न मिलने से पुलिस भी परेशान

Edited By Khushi, Updated: 09 Feb, 2026 12:41 PM

retired teacher murdered with a sharp weapon police dog investigation yields no

Sahibganj News: साहिबगंज जिले से एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के जोंका गांव में शनिवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में डर और आक्रोश का माहौल...

Sahibganj News: साहिबगंज जिले से एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के जोंका गांव में शनिवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में डर और आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

खोजी कुत्ते की जांच बेनतीजा
दरअसल, जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोंका गांव में शनिवार देर शाम 62 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक निर्भय कुमार राय उर्फ बावुल राय की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में हैं। सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए रविवार सुबह दुमका से खोजी कुत्ता मंगवाया गया। खोजी कुत्ता मृतक के घर से निकलकर पास के एक घर और सड़क किनारे रखे बालू के ढेर के आसपास घूमता रहा, लेकिन कुछ देर बाद वह वापस मृतक के घर लौट आया। काफी प्रयास के बावजूद खोजी कुत्ते को कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही
दुमका से आए खोजी कुत्ते के साथ मौजूद कॉन्स्टेबल उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे रात करीब 11 बजे दुमका से रवाना हुए और रात 1:10 बजे जोंका गांव पहुंचे। स्थानीय पुलिस के निर्देश पर घटनास्थल की जांच की गई, लेकिन कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ नहीं लगा। घटनास्थल पर राजमहल के पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, तीनपहाड़ थाना प्रभारी और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंचे और जांच की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना वाले दिन मृतक के घर कौन-कौन आया था।

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही
मृतक की बहू ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचीं तो ससुर के चेहरे पर गंभीर चोट और गहरे घाव थे, जिससे साफ है कि उनकी हत्या की गई है। मृतक की बड़ी बेटी ने बताया कि 5 फरवरी को उनकी पिता से आखिरी बार बात हुई थी। वहीं छोटी बेटी ने कहा कि पिता उनसे नियमित संपर्क में रहते थे और उन्होंने कभी किसी विवाद या दुश्मनी की बात नहीं बताई थी। ग्रामीणों के अनुसार निर्भय कुमार राय शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और कम बोलते थे। वे घर में अकेले रहते थे और केवल दूध लेने के लिए सुतियारपड़ा जाया करते थे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!