झारखंड के खूंटी में सड़क हादसा: चर्च के 2 पादरियों की मौत...एक गंभीर रूप से घायल

Edited By Khushi, Updated: 08 Jan, 2026 02:08 PM

road accident in khunti jharkhand two church priests killed one seriously inj

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले में एक कार और ट्रक की टक्कर में दो रोमन कैथोलिक पादरियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पादरी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले में एक कार और ट्रक की टक्कर में दो रोमन कैथोलिक पादरियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पादरी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तोरपा थाना प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार देर रात रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर हुई तथा मृतकों की पहचान दोदमा निवासी सुशील प्रवीण तिरु और सुनील भेंगरा के रूप में हुई है। तोरपा थाना प्रभारी ने बताया कि कार सवार तीनों व्यक्तियों को खूंटी स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल पादरी जॉनसन भेंगरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दोनों पादरियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के वक्त तीनों व्यक्ति तोरपा से डोडमा की ओर जा रहे थे। तोरपा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सुदीप गुड़िया ने पादरियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पादरी सुशील प्रवीण तिरु का जीवन मानवता की सेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने बताया कि दोनों पादरी डोडमा रोमन कैथोलिक चर्च से जुड़े थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!