लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से दो लोगों की गई जान; मचा कोहराम

Edited By Harman, Updated: 15 Dec, 2025 08:41 AM

road accident in lohardaga two people died due to collision with bolero

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन से टक्कर लगने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन से टक्कर लगने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना कुडू थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ब्लॉक मोर के पास हुई। मृतकों की पहचान कुडू मस्जिद चौक के स्थानीय जनरल स्टोर मालिक सत्येंद्र साहू (39) और बिहार के गया जिले के केवला निवासी चालक राजेश यादव (45) के रूप में हुई है। 

कुडू थाने के प्रभारी अधिकारी अजीत कुमार ने बताया, "इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।" पुलिस ने बताया कि दोनों कथित तौर पर सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक बोलेरो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल चालक बिट्टू सिंह (25) हाता टोली का निवासी है और उसका इलाज चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!