शर्मनाक: Gumla में झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के लिए आई युवती के साथ किया रेप

Edited By Khushi, Updated: 31 May, 2023 03:28 PM

shameful in gumla a quack doctor raped a girl who came for treatment

झारखंड के गुमला (Gumla) जिले से डाॅक्टर की शर्मनाक हरकत सामने आई है जहां अस्पताल में इलाज के लिए आई लड़की ने डाॅक्टर पर रेप करने का आरोप लगाया है।

Gumla: झारखंड के गुमला (Gumla) जिले से डाॅक्टर की शर्मनाक हरकत सामने आई है जहां अस्पताल में इलाज के लिए आई लड़की ने डाॅक्टर पर रेप करने का आरोप लगाया है। वहीं, पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी डॉक्टर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

बेहोशी का इंजेक्शन देकर डाॅक्टर ने किया दुष्कर्म
मामला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़काडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि 29 मई को लड़की अपने माता-पिता के साथ डॉक्टर मंगल देव के पास इलाज के लिए गई थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने घर आने के बाद परिजनों से आपबीती बताई, जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने कहा कि छानबीन के दौरान पता चला कि मंगल देव झोलाछाप डॉक्टर है और गांव में लोगों का इलाज किया करता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!