Giridih में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: दूसरी शादी की चाह में पति बना कातिल...पत्नी को उतारा मौत के घाट, अर्धजली लाश से हुआ खुलासा

Edited By Khushi, Updated: 07 Feb, 2026 02:42 PM

shocking murder in giridih husband becomes killer in pursuit of a second marria

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले में एक महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बगोदर थाना क्षेत्र के कारीपहाड़ी जंगल में अर्धजली हालत में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या...

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले में एक महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बगोदर थाना क्षेत्र के कारीपहाड़ी जंगल में अर्धजली हालत में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या उसी के पति ने दूसरी शादी करने के इरादे से साजिश रचकर करवाई थी।

चूड़ियों के आधार पर मृतका की पहचान हुई 
दरअसल, जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित कारीपहाड़ी जंगल में 30 जनवरी को एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच में एफएसएल टीम, श्वान दस्ता, फिंगरप्रिंट टीम और तकनीकी शाखा की भी मदद ली गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि डुमरी थाना क्षेत्र से कुछ दिन पहले एक महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों को बुलाकर शव के निशान, अर्धजले कपड़े और घटनास्थल पर मिली चूड़ियों के आधार पर मृतका की पहचान शाहीन प्रवीण के रूप में की गई।

शव को जंगल के एक गड्ढे में छिपा दिया गया
मृतका के पिता ताहुल अंसारी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को जलाकर जंगल में फेंक दिया गया है। उन्होंने बेटी के पति, सास और अन्य लोगों के खिलाफ बगोदर थाना में आवेदन दिया। इसके आधार पर थाना कांड संख्या 20/26 दर्ज किया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत दर्ज हुआ। पुलिस ने सबसे पहले मृतका की सास जुबैना निशा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। वहीं मृतका का पति जाबिर अंसारी वारदात के बाद मुंबई फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पति और सास दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि जाबिर अंसारी दूसरी शादी करना चाहता था और इसी कारण उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची। 28 जनवरी को जाबिर, उसकी मां और गुड्डू अली ने मिलकर शाहीन की हत्या कर दी। शव को जंगल के एक गड्ढे में छिपा दिया गया और अगले दिन 29 जनवरी को दोबारा जाकर शव को जला दिया गया।

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया
शव जलाने में सराफत अंसारी और दो नाबालिग शामिल थे, जबकि वकील अंसारी घटनास्थल के आसपास निगरानी कर रहा था। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश एक सप्ताह पहले मुंबई में रची गई थी। शाहीन को चिरुवा मजार घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में पति, सास समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!