रांची में ब्रिलियंस अवार्ड 2026 का शानदार आयोजन, मुख्य अतिथि रहीं मलाइका अरोड़ा; 50 से अधिक प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Edited By Khushi, Updated: 02 Feb, 2026 04:14 PM

the brilliance awards 2026 were grandly organized in ranchi with malaika arora

Brilliance Awards 2026: राजधानी रांची में रविवार को आयोजित ब्रिलियंस अवार्ड 2026– सीजन वन समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने लोगों को सम्मानित करने का मंच बना। इस भव्य समारोह में फिल्म अभिनेत्री और सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा...

Brilliance Awards 2026: राजधानी रांची में रविवार को आयोजित ब्रिलियंस अवार्ड 2026– सीजन वन समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने लोगों को सम्मानित करने का मंच बना। इस भव्य समारोह में फिल्म अभिनेत्री और सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मलाइका ने 50 से अधिक विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया
राजधानी रांची स्थित प्रसिद्ध विनायका ईको रिसॉर्ट में रविवार को ब्रिलियंस अवार्ड 2026 – सीजन वन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में लोकप्रिय अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 से अधिक विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कार मुख्य अतिथि मलाइका अरोड़ा ने कार्यक्रम के प्रायोजकों के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किए। सम्मान पाकर सभी पुरस्कार विजेताओं के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ नजर आया।

यह आयोजन बेहद सफल और यादगार रहा
इस आयोजन को सफल बनाने में प्रायोजकों का अहम योगदान रहा। टाइटल स्पॉन्सर के रूप में पंचरत्न स्काईलाइन के मालिक पियूष मोरे ने विशेष सहयोग दिया। वहीं एसोसिएट स्पॉन्सर्स के रूप में निलेश छावनिका, उत्तम गोल्डार, पल्लवी कुमार, डॉ. आस्था बौल और सुजीत कुमार ने भी कार्यक्रम को मजबूती प्रदान की।

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक हर्षप्रीत कौर और कविता डैम ने बताया कि ब्रिलियंस अवार्ड का उद्देश्य ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तियों को मंच देना है, जो अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर समाज के लिए मिसाल बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रतिभाओं को पहचान मिलती है और समाज को सकारात्मक संदेश जाता है। भव्य मंच सज्जा, गरिमामय माहौल और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी के बीच यह आयोजन बेहद सफल और यादगार रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पुरस्कार विजेताओं, प्रायोजकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!