CM हेमंत के आदेश पर मृतक मजदूर के परिवार को मिली 50 हजार की आर्थिक सहायता, कर्नाटक में हुई थी मौत

Edited By Harman, Updated: 13 Sep, 2024 09:59 AM

the family of the deceased laborer received assistance

जलडेगा प्रखंड के टिनगिना बगीचा टोली निवासी प्रवासी मजदूर मांगनू साय की बीमार होने के कारण कर्नाटक में पिछले रविवार को मौत हो गई थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिजनों ने उपायुक्त सिमडेगा और श्रम विभाग से शव को घर लाने के लिए मदद की गुहार...

रांची: जलडेगा प्रखंड के टिनगिना बगीचा टोली निवासी प्रवासी मजदूर मांगनू साय की बीमार होने के कारण कर्नाटक में पिछले रविवार को मौत हो गई थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिजनों ने उपायुक्त सिमडेगा और श्रम विभाग से शव को घर लाने के लिए मदद की गुहार लगाई थी। मामला की  जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह को पीड़ित परिवार को सहायता करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तत्काल आर्थिक सहायता के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रम अधीक्षक पुनीत मिंज को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। झारखंड सरकार के श्रम विभाग द्वारा झारखंड अंतर्राज्यीय प्रवासी मज़दूरों के सर्वेक्षण एवं पुनर्वास योजना के तहत शव को घर लाने के लिए मृतक की पत्नी जयमती कुमारी को श्रम विभाग सिमडेगा के द्वारा तत्काल सहायता के रूप में 50 हजार रुपये का चेक दिया गया।

मृतक के आश्रितों का श्रमाधान पोर्टल पर असंगठित मजदूर निबंधन कार्ड बनवाया
वहीं श्रम अधीक्षक के निर्देश पर श्रम विभाग जलडेगा के आलोक कुमार द्वारा मृतक के आश्रितों का श्रमाधान पोर्टल पर असंगठित मजदूर निबंधन कार्ड बनवाया  गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि असंगठित कार्ड बनने से 9 तरह के लाभ मजदूरों को श्रम विभाग के माध्यम से दिया जायेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!