Jharkhand Weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड का असर कम, जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई तापमान बढ़ने की संभावना

Edited By Khushi, Updated: 23 Jan, 2026 11:38 AM

the intense cold spell in jharkhand is easing and relief is expected soon as t

Jharkhand Weather: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से अब लोगों को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। बीते 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने...

Jharkhand Weather: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से अब लोगों को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। बीते 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिससे ठिठुरन कम होगी।

चाईबासा में गर्मी का असर दिखा
पिछले कुछ दिनों पहले झारखंड के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था, लेकिन अब मौसम में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों तक तापमान लगभग स्थिर रहेगा, इसके बाद अगले चार दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं चाईबासा में गर्मी का असर दिखा और यहां अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही
राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में यह 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान की ओर बढ़ रहा है। हालांकि राहत के बावजूद राज्य के करीब 6 जिलों में अभी भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। खूंटी में 6.1 डिग्री, डाल्टनगंज में 6.9 डिग्री और लोहरदगा में 7.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इन इलाकों में सुबह और रात के समय अब भी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

लोगों को सर्दी से काफी राहत मिलेगी
बोकारो थर्मल और पलामू प्रमंडल के कई इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए सुबह के समय अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा और कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखा गया। शुक्रवार सुबह भी कई जगहों पर धुंध छाई रही, लेकिन दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, जिससे सुबह-शाम की ठिठुरन कम होगी और लोगों को सर्दी से काफी राहत मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!