मंदिर तक पहुंचे चोरों के हाथ! पहले मां दुर्गा को किया प्रणाम, फिर आभूषण लेकर हुए फरार; CCTV में कैद हुई घटना

Edited By Khushi, Updated: 08 Dec, 2025 05:14 PM

thieves reached the temple first they paid obeisance to goddess durga then mad

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के दलादली ओपी क्षेत्र स्थित मां दुर्गा मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर मंदिर परिसर में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा पर लगाए गए आभूषण चुरा ले गया।

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के दलादली ओपी क्षेत्र स्थित मां दुर्गा मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर मंदिर परिसर में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा पर लगाए गए आभूषण चुरा ले गया।

चोरी से पहले मां दुर्गा की प्रतिमा को प्रणाम किया
आज सुबह घटना का पता चलते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में आक्रोश का माहौल देखा गया। घटना के संबंध में मंदिर प्रबंधन की ओर से पुलिस में आधिकारिक तौर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलते ही दलादली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। फुटेज में चोर की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है, जिसमें वह चोरी से पहले मां दुर्गा की प्रतिमा को प्रणाम करते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद उसने प्रतिमा पर सजे आभूषण उतारे और मौके से फरार हो गया।

पूरे मामले की जांच में जुट पुलिस
चोर की यह हरकत स्थानीय लोगों के लिए हैरानी का विषय बनी हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी पहचान कर रही है। आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोर का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!