जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, सो रहे दंपति और 12 साल के बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, दो गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Aug, 2026 11:24 AM

three members of the same family murdered in a land dispute two arrested

​​​​​​​पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में पीड़ितों के घर में घुसे और जब वे सो रहे थे, तब कुल्हाड़ी से राजीन, जानो और उनके बेटे पर हमला कर दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने राजीन और उसके बेटे के शवों को घर के पिछवाड़े में दफना दिया,

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जमीन के विवाद में 12 वर्षीय एक बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO), जगन्नाथपुर, राफेल मुर्मू ने बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र के तारोबबुरु गांव में 21 अगस्त को राजीन दोराईबुरु (40), उनकी पत्नी जानो दोराईबुरु और उनके 12 साल के बेटे की उनके घर में ही कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा, "पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद पीड़ितों के रिश्तेदार और उसी गांव के निवासी बोंज दोराईबुरु (19) तथा मुचिया दोराईबुरु (20) को बुधवार को हिरासत में लिया गया।" उन्होंने बताया, "अपराध कबूल करने के बाद दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।" 

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गईं 3 बहनों की डूबने से मौत, इलाके में पसरा सन्नाटा

पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में पीड़ितों के घर में घुसे और जब वे सो रहे थे, तब कुल्हाड़ी से राजीन, जानो और उनके बेटे पर हमला कर दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने राजीन और उसके बेटे के शवों को घर के पिछवाड़े में दफना दिया, जबकि जानो के शव को पास की पहाड़ी पर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शवों को जमीन से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि चूंकि यह घटना एक सुदूर ग्रामीण इलाके में हुई थी, इसलिए पुलिस को इसकी सूचना पांच दिन बाद मिल सकी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!