मेला देखकर लौट रही 2 नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ गैंगरेप, बदमाशों की हैवानियत जान कांप उठेगा कलेजा; आरोपियों की तलाश में पुलिस

Edited By Harman, Updated: 27 Jan, 2026 12:34 PM

two minor tribal girls were gang raped while returning from a fair

Jharkhand Crime News : झारखंड से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां हैवानियत की हदें पार करते हुए दो लड़कियों के साथ कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं दरिंदगी की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर...

Jharkhand Crime News : झारखंड से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां हैवानियत की हदें पार करते हुए दो लड़कियों के साथ कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं दरिंदगी की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर करके रख दिया है।    

जतरा मेला देखकर लौट रही 2 नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले में दो आदिवासी नाबालिग लड़कियां जतरा मेला देखकर अपने घर लौट रही थीं, तभी कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मौजूद युवक को भी पीटकर भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों लड़कियों को सुनसान जगह ले जाकर उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। 

आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लड़कियों की गंभीर हालत देखकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। दोनों लड़कियों के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!