शपथ ग्रहण समारोह में जो हक और सम्मान झारखंड को मिलना चाहिए था वह हम लोगों को नहीं मिला: JMM

Edited By Khushi, Updated: 10 Jun, 2024 06:29 PM

we did not get the rights and respect that jharkhand should have got

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कल शपथ ग्रहण समारोह में जो हक और सम्मान झारखंड को मिलना चाहिए था वह हम लोगों को नहीं मिला।

रांची: झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कल शपथ ग्रहण समारोह में जो हक और सम्मान झारखंड को मिलना चाहिए था वह हम लोगों को नहीं मिला।

सुप्रियो भटटाचार्य ने कहा कि मंत्रिमंडल में झारखंड को 1 कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री मिला। अन्नपूर्णा जी को जगह मिली उसके लिए बधाई, लेकिन अन्नपूर्णा को छोड़कर झारखंड में एक भी भूमि पुत्र नहीं जो राज्य मंत्री भी बन पाए। सुप्रियो भटटाचार्य ने कहा कि संजय सेठ को राज्य मंत्री का दर्जा मिला, जिन्होंने 5 वर्षों में hec के बंद के कगार पर कुछ नहीं बोला। सुप्रियो भट्टाचार्य ने संजय सेठ पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग जो घुसपैठिया बोलते रहते थे उन्हीं को मंत्रिमंडल में स्थान दे दिया।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आजसू को मोदी कैबिनेट में ठेंगा दिखा दिया। जो कि झारखंड में भूमि पुत्र है, लेकिन इनको जगह नहीं मिली। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सरना धर्म कोड का मामला हो या 27% ओबीसी आरक्षण व अन्य वो पूरी होनी चाहिए। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी के लोग मायूस हैं क्योंकि यह 240 सीटों पर जीते हैं, जिसमें से 125 लोग अन्य दलों से बीजेपी में आए। यही कारण ये हतोत्साहित है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!