हैदराबाद के एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 श्रमिकों की मौत, CM नीतीश ने जताया शोक
Edited By Nitika, Updated: 23 Mar, 2022 03:23 PM
तेलंगाना के भोईगुड़ा में एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से बिहार के 11 श्रमिकों की मौत हो गई। साथ ही एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
हैदराबाद/पटनाः तेलंगाना के भोईगुड़ा में एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से बिहार के 11 श्रमिकों की मौत हो गई। साथ ही एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हैदराबाद के एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 श्रमिकों की मौत पर नीतीश कुमार ने कहा कि ये बहुत दुखद है। वहां से उन लोगों को यहां पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से सब कुछ किया जाएगा, राज्य सरकार की तरफ से परिवार को 2 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा।

वहीं तेलंगाना के सीएम केसी राव ने सिकंदराबाद के बोइगुडा टिम्बर डिपो में लगी आग में बिहार के श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों को 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और मुख्य सचिव को घटना में मारे गए श्रमिकों के शवों को वापस लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

हैदराबाद के गांधी नगर एसएचओ मोहन राव ने कहा कि आग बुझाने के लिए डीआरएफ मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण शॉक सर्किट हो सकता है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
Related Story

CM योगी ने विपक्ष पर बोले हमला, कहा- बच्चों की मौत छिपाने के लिए इंसेफेलाइटिस को बताया ‘अज्ञात...

CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, 2.30 लाख उपभोक्ताओं के घरों पर मुफ़्त लगेगा सौर पैनल, जानिए क्या है...

पीड़ित परिजनों को गले लगाकर भावुक हुईं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- इलाज में हर संभव मदद करेगी सरकार

पूर्व CM ममता बनर्जी की भतीजी की संदिग्ध मौ/त, घर से बरामद हुआ श/व

इंदौर के विकास की नई रफ्तार: CM मोहन और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया मेट्रो का शुभारंभ

तमिलनाडु के CM विजय ने नए सचिवालय-विधानसभा परिसर की योजना का किया ऐलान

UP में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम, CM योगी ने लॉन्च किया यूपीसीओएस पोर्टल

सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर दो लोगों की मौत, अमित शाह ने घटना पर...

बाढ़ का तांडव: 11 जिलों के 19 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, पटना में गंगा का जलस्तर पहुंचा रिकॉर्ड...

स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी से बदलेगी शिक्षा, CM योगी बोले- ये तकनीक का असर