नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच हड़कंप, आदित्यपुर के वार्ड 9 की पार्षद प्रत्याशी प्रेमी संग फरार; सदमे में परिवार

Edited By Khushi, Updated: 13 Feb, 2026 06:01 PM

amid preparations for the municipal elections a stir erupts as the adityapur wa

Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। वार्ड नंबर 9 की पार्षद प्रत्याशी के अचानक लापता होने से इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। वार्ड नंबर 9 की पार्षद प्रत्याशी के अचानक लापता होने से इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

"एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया"
आदित्यपुर के वार्ड नंबर 9 से पार्षद पद की उम्मीदवार राखी मार्डी कथित रूप से अपनी बेटी के साथ घर से चली गई हैं। उनके पति राकेश मार्डी ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी को प्रेमचंद मार्डी नाम के एक व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। राकेश मार्डी का कहना है कि नामांकन दाखिल करने के बाद उनकी पत्नी पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान यह घटना हुई। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। साथ ही संबंधित थाने में प्रेमचंद मार्डी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

चुनाव के समय पर इस तरह की घटना से परिवार सदमे में
परिजनों के अनुसार, चुनाव के अहम समय पर इस तरह की घटना से परिवार सदमे में है। वार्ड 9 के मतदाताओं में भी इस मामले को लेकर नाराजगी और निराशा देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस उम्मीदवार को वे अपना प्रतिनिधि चुनने की तैयारी कर रहे थे, उसके इस तरह अचानक गायब होने से क्षेत्र की छवि प्रभावित हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!