आक्रोशित रेलवे अभ्यर्थियों ने कल बिहार बंद का किया ऐलान, महागठबंधन करेगा समर्थन
Edited By Nitika, Updated: 27 Jan, 2022 06:56 PM

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा परिणाम से मचे वबाल के बाद अब अभ्यर्थियों के आह्वान पर कल बिहार बंद का मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन ने भी समर्थन करने की घोषणा की है।
पटनाः रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा परिणाम से मचे वबाल के बाद अब अभ्यर्थियों के आह्वान पर कल बिहार बंद का मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन ने भी समर्थन करने की घोषणा की है।
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज और फिर प्राथमिकी दर्ज होने से गुस्साए छात्रों ने 28 फरवरी को बिहार बंद करने का ऐलान किया है। अभ्यर्थियों की नाराजगी के बाद उनकी मांग पर बुधवार को ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने परीक्षार्थियों की समस्या को लेकर एक जांच कमेटी बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद भी आंदोलन अभी थमा नहीं है।

इस बिहार बंद को महागठबंधन ने आज समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर और वामपंथी दलों के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कल के बिहार बंद को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने बिहार की नीतीश और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने आरआरीबी के प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी मांग जायज है लेकिन यह सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है।
वहीं, आरआरीबी के अभ्यर्थियों के समर्थन में पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व वाली जन अधिकार पार्टी (जाप) भी 28 जनवरी को प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर यादव ने मंगलवार को ही ऐलान कर दिया था कि पार्टी पूरे बिहार में आरआरबी छात्रों की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी।
Related Story

LPG उपभोक्ताओं के लिए ज़रूरी खबर: आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराया, तो बंद हो सकती सब्सिडी, 1 अक्टूबर से...

नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी ने कांग्रेस को दिया समर्थन, बदले सियासी समीकरण के संकेत

मुख्यमंत्री ने फतेहपुर हादसे पर जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान

पाकिस्तान में बलूचों की आवाज बनी 14 साल की लड़की फराह; भारत से की भावुक अपील-हमारा साथ दो,आपका...

SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू...

नंदीग्राम उपचुनाव से तृणमूल उम्मीदवार के हटने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस को समर्थन देने की...

UPI चार्ज के समर्थन में उतरे अशोक कुमार, बोले- लोगों को हर काम के लिए टैक्स देना ही चाहिए

रेलवे कर्मचारियों के लिए UPS के नए नियम लागू: एनरोलमेंट से लेकर रिटायरमेंट तक जानें सबकुछ

Indian Railway News: रेलवे का नया फैसला: 1,877 रुपए प्रति वैगन हुआ दैनिक किराया, 1 सितंबर से नियम...

त्योहारी सीजन में रेलवे की सौगात: दशहरे, दिवाली पर भीड़ नियंत्रण के लिए चलेंगी 102 फेस्टिवल स्पेशल...