"भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन और गरीबी में बिहार नंबर वन", तेजस्वी यादव का आरोप- जो अधिकारी बिहार को लूटने में लगे, वे...

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 May, 2025 06:37 PM

bihar is number one in corruption unemployment and poverty  tejashwi

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आज कहा कि बिहार गरीबी, पलायन, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी में नंबर वन है।       तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मंगलवार को पत्रकारों...

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आज कहा कि बिहार गरीबी, पलायन, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी में नंबर वन है।              

बिहार में अपराध चरम पर- Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सबसे ज्यादा पलायन बिहार से होता है। सबसे ज्यादा गरीबी बिहार में है। उन्होंने प्रदेश की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है। प्रतिदिन कोई ना कोई घटना अपराधियों के द्वारा की जाती है। अब तो अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे लोग पुलिस का ही एनकाउंटर करने लगे है। विधि-व्यवस्था लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो अधिकारी बिहार को लूटने में लगे हुए हैं, वही लोग मुख्यमंत्री के साथ रहते हैं। ये लोग बिहार को लूटने का काम कर रहे हैं। अफसरशाही चरम पर है।जनप्रतिनिधियों की बातों को अधिकारी नहीं सुनते हैं।                      

यदि प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो...-Tejashwi Yadav

राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स के जो जवान आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद होते हैं, उन्हें शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये लोग देश की रक्षा करते हैं। अपने जान की बाजी लगाते हैं। ऐसे में इन्हें शहीद का दर्जा मिलना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा, मां-बहन योजना लागू की जाएगी, जिसके तहत सीधे खाते में पैसे भेजे जाएंगे। अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!