जहरीली शराब या कुछ और? बिहार के इस जिले में तीन की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 13 Mar, 2026 12:53 PM

three suspicious death saran bihar

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मशरक थाना क्षेत्र के तख्त गांव निवासी संतोष महतो की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में हो गई। जिसके बाद उसके घर वाले शव का पोस्टमाटर्म नहीं करा कर शव को लेकर फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि...

Bihar News : बिहार के सारण जिले में पिछले 24 घंटा के दौरान संदिग्ध स्थिति में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मशरक थाना क्षेत्र के तख्त गांव निवासी संतोष महतो की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में हो गई। जिसके बाद उसके घर वाले शव का पोस्टमाटर्म नहीं करा कर शव को लेकर फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी और सुगौली गांव निवासी सुकन नट तथा धर्मेंद्र राय को संदेहास्पद स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 

इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमाटर्म कराने के बाद धर्मेंद्र राय के बिसरा को सुरक्षित कर उसकी जांच के लिए चिकित्सकों ने भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि इनकी तबीयत जहरीली शराब पीने से बिगड़ी है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि दोनों थाना की पुलिस इस मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!