CM हेमंत पहुंचे बनारस, बोले- यह शहर मुझे काफी पसंद है, मेरा इस शहर से काफी साल पुराना लगाव

Edited By Khushi, Updated: 14 Jul, 2024 12:22 PM

cm hemant reached banaras said  i like this city very much

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बीते शनिवार की रात बनारस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं बनारस आता रहता हूं। मेरा इस शहर से काफी साल पुराना लगाव है।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बीते शनिवार की रात बनारस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं बनारस आता रहता हूं। मेरा इस शहर से काफी साल पुराना लगाव है। इस शहर को लेकर मेरी आस्था और भक्ति है। यह शहर मुझे काफी पसंद है।

PunjabKesari

सात राज्यों में हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को मिली जीत पर पूछे गए सवाल पर सीएम हेमंत ने कहा कि इसमें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। अब यह प्रतिस्पर्धा है इस लोकतंत्र की।

PunjabKesari

सीएम हेमंत ने कहा कि इसमें जनता से यह बात पूछनी चाहिए कि आप लोगों ने इंडिया गठबंधन को क्यों चुना। उन्होंने जनता को ही सर्वोपरि बताया। वह सब जानती है।

PunjabKesari

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सोनिया से मिलने पहुंचे थे। जेल से रिहा होने के बाद हेमंत सोरेन की ये सोनिया गांधी से पहली मुलाकात है। वहीं, इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। दिल्ली के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई इस बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी मौजूद थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!