Hemant Soren News:  वैश्विक मंच पर झारखंड की गूंज,  विश्व आर्थिक मंच में सीएम हेमन्त व्हाइट बैज से सम्मानित

Edited By Harman, Updated: 20 Jan, 2026 05:03 PM

cm hemant was honored with a white badge at the world economic forum

Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए भारत से पहले आदिवासी निर्वाचित नेता के रूप में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक, दावोस में भाग लिया।

Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए भारत से पहले आदिवासी निर्वाचित नेता के रूप में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक, दावोस में भाग लिया।       

 सीएम हेमन्त व्हाइट बैज से सम्मानित

झारखण्ड में उनके नेतृत्व में हो रहे परिवर्तनकारी कार्यों की सराहना करते हुए तथा राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को दिए जाने वाले स्थापित सम्मान के अनुरूप डब्ल्यूईएफ के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित व्हाइट बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान झारखण्ड राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। व्हाइट बैज विश्व स्तर पर चयनित वैश्विक नेताओं को प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से उन्हें डब्ल्यूईएफ कांग्रेस सेंटर एवं सभी विशेष डब्ल्यूईएफ कार्यक्रमों में समान एवं पूर्ण प्रवेश प्राप्त होता है। यह विश्व आर्थिक मंच द्वारा राष्ट्राध्यक्षों एवं सरकार प्रमुखों को दिया जाने वाला एक अत्यंत विशिष्ट सम्मान माना जाता है। आज इसी डब्ल्यूईएफ कांग्रेस सेंटर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों की भागीदारी भी प्रस्तावित है। 

WEF प्रतिनिधियों से हुई दीर्घकालिक साझेदारी की चर्चा

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वरिष्ठ प्रतिनिधियों शैलेश और अनूप ने डब्ल्यूईएफ अध्यक्ष के विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि डब्ल्यूईएफ झारखण्ड राज्य के साथ एक दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने का इच्छुक है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा डब्ल्यूईएफ अध्यक्ष को भेजे गए औपचारिक पत्र की भी सराहना की और इसे झारखण्ड की स्पष्ट विकास-द्दष्टि, गंभीरता तथा वैश्विक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक बताया। इस अवसर पर यह भी चर्चा हुई कि झारखण्ड दावोस में डब्ल्यूईएफ की टीम के साथ निरंतर संवाद और प्राथमिकताओं के सामंजस्य के माध्यम से अपने संबंधों को और सुद्दढ़ कर रहा है। 

बैठक के दौरान क्रिटिकल मिनरल्स, रेज़िलिएंट एवं समावेशी समाज, तथा जलवायु कारर्वाई एवं ऊर्जा संक्रमण जैसे तीन प्रमुख विषयों पर साझा सोच और भविष्य की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डब्ल्यूईएफ प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को डब्ल्यूईएफ साइट भ्रमण का आमंत्रण दिया तथा यह भी बताया कि डब्ल्यूईएफ अध्यक्ष झारखण्ड के साथ भविष्य में मिलकर कार्य करने की संभावनाओं पर संवाद के लिए इच्छुक हैं। यह सम्मान और संवाद वैश्विक मंच पर झारखण्ड की बढ़ती पहचान को दर्शाता है तथा समावेशी, सतत और भविष्य-द्दष्टि से प्रेरित विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को और सुद्दढ़ करता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!