सुबह के समय ठंड और घना कोहरा...दोपहर में तेज धूप, मौसम विभाग ने जारी किया 7 दिनों का अपडेट

Edited By Khushi, Updated: 20 Feb, 2026 03:33 PM

cold and dense fog in the morning  bright sunshine in the afternoon the meteo

Jharkhand Weather: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह के समय ठंड और घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है, जबकि दोपहर में तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर महसूस हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले एक सप्ताह के लिए अहम अपडेट जारी...

Jharkhand Weather: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह के समय ठंड और घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है, जबकि दोपहर में तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर महसूस हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले एक सप्ताह के लिए अहम अपडेट जारी किया है।

सुबह घना कोहरा, दिन में तेज धूप

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, नए सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। खासकर हाईवे और ग्रामीण इलाकों में दृश्यता घटकर 100 मीटर तक हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप तेज होती जाएगी। अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर में गर्मी और पसीना बढ़ने की संभावना है। डॉक्टरों ने लोगों को भरपूर पानी पीने और खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है।

कई जिलों में बढ़ा तापमान

गुमला जैसे ठंडे माने जाने वाले इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। देवघर, दुमका, गढ़वा और लातेहार समेत ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं रांची, खूंटी, हजारीबाग, जमशेदपुर और सरायकेला में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि आसमान में हल्के बादल आते-जाते रहेंगे, लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरे राज्य में अगले कुछ दिनों तक शुष्क और गर्म मौसम बना रहने के आसार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!