कैमूर में दर्दनाक हादसा: गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर में लगी भीषण आग, मां और पुत्र की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Oct, 2024 01:26 PM

fire broke out in house due to gas cylinder leakage mother and son died

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के बहेरा गांव की है। मृतकों की पहचान बहेरा गांव निवासी सिंधु केवट की पत्नी किरन देवी (36) व पुत्र गोलू कुमार (8) के रूप में हुई है। मृतक के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 8:00...

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में दीपावली के दिन दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक घर में गैस सिलेंडर लीकेज होने से भीषण आग लग गई। इस घटना में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

खाना बनाने के दौरान हुआ लीकेज
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के बहेरा गांव की है। मृतकों की पहचान बहेरा गांव निवासी सिंधु केवट की पत्नी किरन देवी (36) व पुत्र गोलू कुमार (8) के रूप में हुई है। मृतक के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 8:00 बजे खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीकेज हुआ, जिससे भीषण रूप से आग लग गई। इस घटना में महिला एवं बच्चे की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गिरीश कुमार दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। 

घटना के संबंध थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के चेहरिया  पंचायत के बहेरा गांव में दो लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी रिचा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है वह परिजनों को जल्द ही दे दी जाएगी। इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे रामगढ़ के बीजेपी पूर्व विधायक अशोक सिंह ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने सरकार से मिलने वाले सहायता राशि को जल्द से जल्द दिलाने की बात कही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!