रांची के मॉल में नंगे पैर कांवड़ियों को गेट पर ही रोका, गार्ड बोला- बिना जूते-चप्पल के नहीं घुसने दिया जाएगा

Edited By Khushi, Updated: 11 Aug, 2024 04:38 PM

in ranchi mall barefoot kanwariyas were stopped at the gate

झारखंड की राजधानी रांची में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब ‘मॉल ऑफ रांची’ में कांवड़ियों को घुसने नहीं दिया गया। वहीं, इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब ‘मॉल ऑफ रांची’ में कांवड़ियों को घुसने नहीं दिया गया। वहीं, इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है।

मामला जिले के रातू रोड स्थित ‘मॉल ऑफ रांची’ का है। बताया जा रहा है कि यहां कांवड़ियों को घुसने नहीं दिया गया क्योंकि उन्होंने जूते-चप्पल नहीं पहनी थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गेरुआ वस्त्र में पहने कुछ युवक बिना चप्पल में हैं जो कि मॉल में जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन एंट्री गेट पर ही मॉल का गार्ड युवकों को रोक देता है। वीडियो में गार्ड ये तक कहता दिखाई दे रहा है कि माॅल में जूते-चप्पल डालकर जाना अनिवार्य है। यह मॉल का प्रोटोकॉल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन मॉल प्रबंधन इस मामले की जांच में जुट गया है। फिलहाल मॉल की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, यह घटना घटने के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है। भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि यह घटना अंग्रेजों की याद दिलाता है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी के नेता मौन क्यों हैं। उस मॉल का रजिस्ट्रेशन रद्द होना चाहिए, इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करेंगे।

गौरतलब है कि 13 अगस्त 2023 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा की ओर से मॉल ऑफ रांची का उद्घाटन किया गया था। 2.5 लाख स्क्वायर फीट में बना यह मॉल एक मल्टी ब्रांड शोरूम वाला माॅल है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!