School Closed: रांची में 14 जनवरी तक KG से कक्षा 6 तक छुट्टियां; 7वीं से 12वीं तक की बदली टाइमिंग; जानें नई गाइडलांइस

Edited By Harman, Updated: 12 Jan, 2026 08:52 AM

school closed in ranchi till 14 january

School Closed: झारखंड के रांची जिले में शीतलहर के मद्देनजर कक्षा छठवीं तक के छात्रों के लिए सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

School Closed: झारखंड के रांची जिले में शीतलहर के मद्देनजर कक्षा छठवीं तक के छात्रों के लिए सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि इस अवधि के दौरान सातवीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रांची जिले में स्कूलों को पहले आठ जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया था, जिसे बाद में 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 16 जनवरी के बीच शीतलहर की आशंका के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट' जारी किया है। आईएमडी के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!