शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की बढ़ी मुश्किलें तो पूर्व मंत्री PK शाही बने बिहार के नए महाधिवक्ता, पढ़ें Top 10 News

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Jan, 2023 06:17 PM

read bihar top 10 news

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए आपत्ति जनक बयान से राजनीति गरमा गई है। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया है।

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए आपत्ति जनक बयान से राजनीति गरमा गई है। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया है। वहीं दूसरी और विपक्ष लगातार  इस्तीफे की मांग की कर रहा है। इसी बीच किशनगंज में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं बिहार सरकार ने पूर्व मंत्री प्रशांत कुमार शाही को शुक्रवार को राज्य का नया महाधिवक्‍कता नियुक्त किया है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

पूर्व मंत्री पी के शाही बने बिहार के नए महाधिवक्ता
बिहार सरकार ने पूर्व मंत्री प्रशांत कुमार शाही को शुक्रवार को राज्य का नया महाधिवक्‍कता नियुक्त किया है। शाही राजनीति से संन्यास लेने के बाद वकालत कर रहे हैं। बिहार के विधि विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी की। शाही निवर्तमान महाधिवक्ता ललित किशोर का स्थान लेंगे। उन्होंने हाल में पद से इस्तीफा दे दिया था।

"रामचरितमानस" विवाद को लेकर बढ़ी शिक्षा मंत्री की मुश्किलें
बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए आपत्ति जनक बयान से राजनीति गरमा गई है। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया है। वहीं दूसरी और विपक्ष लगातार  इस्तीफे की मांग की कर रहा है। इसी बीच किशनगंज में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

शरद यादव ने बिहार को कर्मभूमि बना पूरे देश में समाजवाद का परचम लहाराया: चौधरी
बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा कि शरद यादव एक प्रख्यात समाजवादी नेता थे। उन्होंने बिहार को कर्मभूमि बना पूरे देश में समाजवाद का परचम लहाराया।

CM नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनायें दी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को अपनी बधाई और शुभकामनायें दी हैं मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लायेगा।

रामचरितमानस विवाद पर अशोक चौधरी बोले- अपना बयान वापस लें शिक्षा मंत्री
बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरित मानस पर टिप्पणी को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच शुक्रवार को कहा कि किसी भी धार्मिक ग्रंथ के बारे में कुछ भी गलत नहीं बोलना चाहिए। यह पूरी तरह से गलत है। शिक्षा मंत्री को अपना बयान वापस लेना चाहिए, उनके बयान से लोग आहत हुए हैं। 

भोजपुरी एक्टर Pawan Singh के बर्थडे पर जमकर हुआ बवाल
भोजपुरी सुपरस्टार (Bhojpuri Superstar) पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों फिल्मों से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कई दिनों से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में हैं तो वहीं अब उनके जन्मदिन (Birthday) पर एक नया हंगामा खड़ा हो गया। अपने जन्मदिन पर पवन सिंह ने करीबी दोस्तों को शानदार पार्टी दी, लेकिन इस मौके पर गर्मा-गर्मी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक आ गई।

शिक्षा मंत्री की बुद्धि भ्रष्ट हो गई, रामचरितमानस पर उनका बयान तुष्टिकरण की राजनीतिः नित्यानंद राय
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंदशेखर के रामचरित मानस पर दिए गए विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के विचारों और डीएनए में भगवान श्री राम एवं कृष्ण है। नित्यानंद राय शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री चंदशेखर की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को खुश करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है।

दिवंगत शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सहनी
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार के मध्य प्रदेश के आंखमऊ गांव पहुंचे और महान समाजवादी नेता दिवंगत शरद यादव की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सहनी ने शरद यादव के साथ काम करने के दौर को याद करते हुए कहा कि उनके बताए गए संघर्ष के रास्ते पर आज भी उनकी पार्टी चल रही है और आगे भी चलेगी।

"रामचरितमानस" पर महागठबंधन में महाभारत
बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान के बाद अब महागठबंधन में ही महाभारत छिड़ गई है। विपक्ष पहले से ही उनके बयान के बाद लगातार हमलावर थी। अब राजद की सहयोगी पार्टी जदयू ने भी किनारा कर लिया है। जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने पटना के हनुमान मंदिर में रामचरित्र मानस का पाठ किया। उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया से लेकर गांधी और भीमराव अम्बेडकर सबने राम का सम्मान किया है। शिक्षा मंत्री अधिक ज्ञानी हैं।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने समाप्त किया मौन व्रत और उपवास
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के बक्सर के अंबेडकर चौक पर किसानों पर हुए अत्याचार के विरोध में पिछले 24 घंटे से रखे मौन व्रत और उपवास को शनिवार को तोड़ा। जूता सिलने का काम करने वाले मोची चंदन राम ने अश्विनी चौबे को दूध पिला कर उनका उपवास और मौन व्रत तुड़वाया। अपना मौन व्रत समाप्त करने के पश्चात चौबे ने बिहार की सरकार पर करारा हमला किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!