पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर RJD सांसद मनोज झा ने जताया दुख, कहा- उनकी भरपाई नहीं की जा सकती

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Aug, 2024 12:56 PM

rjd mp manoj jha expressed grief over the demise of natwar singh

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर आरजेडी सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नटवर सिंह जैसे लोगों के निधन के बाद जो शून्यता पैदा हुई है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। मनोज झा ने कहा कि मैं उनसे एक-दो बार मिल चुका हूं और...

पटनाः पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर आरजेडी सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नटवर सिंह जैसे लोगों के निधन के बाद जो शून्यता पैदा हुई है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

'नटवर सिंह के उल्लेख के बिना भारत की कूटनीतिक यात्रा अधूरी रहेगी'
मनोज झा ने कहा कि मैं उनसे एक-दो बार मिल चुका हूं और उनकी किताबें भी पढ़ी हैं। वह एक संपूर्ण व्यक्ति थे, वह न केवल एक कूटनीतिज्ञ थे बल्कि उनमें गहरी समझ थी और वह चीजों को गहराई से देखते थे। नटवर सिंह के उल्लेख के बिना भारत की कूटनीतिक यात्रा अधूरी रहेगी। मेरा मानना ​​है कि नटवर सिंह जैसे लोगों के निधन के बाद जो शून्यता पैदा हुई है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कुंवर नटवर सिंह का निधन हो गया। नटवर सिंह ने 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। नटवर सिंह का गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। गौरतलब हो कि कुंवर नटवर सिंह का जन्म 16 मई 1929 को राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। वो 2004 से लेकर 2005 के बीच यूपीए सरकार में विदेश मंत्री भी रहे। नटवर सिंह एक भारतीय राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे।







 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!