CM नीतीश कुमार से मिले 2023 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु IAS अधिकारी, साझा किए ट्रेनिंग के अनुभव

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Mar, 2025 06:34 PM

trainee ias officers of bihar cadre of 2023 batch met the chief minister

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 2023 बैच के बिहार कैडर के 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में मुलाकात की। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान जिले में किए गए कार्यों के अनुभव साझा किए।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 2023 बैच के बिहार कैडर के 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में मुलाकात की। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान जिले में किए गए कार्यों के अनुभव साझा किए। इन अधिकारियों में 06 महिलाएं और 04 पुरुष शामिल हैं।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से बातचीत करते हुए उनकी ट्रेनिंग और अनुभवों को सराहा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में आईएएस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी खुशी जताई कि 10 प्रशिक्षु अधिकारियों में से 6 महिलाएं हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को पंचायत और नगर निकाय चुनावों में 50% आरक्षण देने का भी उल्लेख किया।

PunjabKesari

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बिहार में महिलाओं को सरकारी सेवाओं और पुलिस विभाग में दिए गए 35% आरक्षण की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश के किसी भी राज्य से अधिक है। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सचिव कुमार रवि और विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!