18 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या! शाम को दोस्तों के साथ घर से निकला, सुबह स्कूल में इस हाल में मिला शव

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Feb, 2026 01:38 PM

18 year old brutally murdered body found in school this morning

एक प्राथमिक विद्यालय के कमरे में 18 वर्षीय हिमांशु का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों के साथ निकले हिमांशु की हत्या कर शव को स्कूल में लटकाया गया है।

Bihar Crime : बिहार के दरभंगा जिले में एक स्कूल के कमरे में 18 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस इसे आत्महत्या के बजाय हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान गुल्लोबारा निवासी भरत मंडल उर्फ हिमांशु के रूप में हुई है। 

मामला शहर के इमलीघाट पुल के समीप स्थित एक प्राथमिक विद्यालय का है। परिजनों के अनुसार, इलेक्ट्रिक डेकोरेशन का काम करने वाला हिमांशु गुरुवार शाम अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह जब स्कूल के कक्षा-कक्ष में उसका शव फंदे से लटकता पाया गया, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। 

हत्या की जताई जा रही आशंका 

मृतक के बहनोई सावन राय ने स्पष्ट रूप से हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शरीर पर मौजूद चोट के निशान इस बात की पुष्टि करते हैं कि हिमांशु की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय परिसर अक्सर असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है। ऐसी आशंका है कि नशापान के दौरान किसी विवाद में हिमांशु को मौत के घाट उतार दिया गया होगा। 

पुलिस की कार्रवाई और एफएसएल (FSL) की जांच 

नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्यों के संकलन के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से कई महत्वपूर्ण सैंपल एकत्र किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मामले के हर पहलू आत्महत्या और हत्या दोनों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के नतीजे ही इस मौत की गुत्थी सुलझाएंगे।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!