Edited By Ramanjot, Updated: 09 Feb, 2026 04:12 PM

बिहार में सोने के दाम एक बार फिर चर्चा में हैं। दो दिन के बाजार अवकाश के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में तेज हलचल देखने को मिली। पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में सर्राफा बाजार खुलते ही रेट ऊपर की ओर बढ़ते नजर आए।
Gold Rate Today: बिहार में सोने के दाम एक बार फिर चर्चा में हैं। दो दिन के बाजार अवकाश के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में तेज हलचल देखने को मिली। पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में सर्राफा बाजार खुलते ही रेट ऊपर की ओर बढ़ते नजर आए।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में मजबूती दर्ज की गई। MCX पर सोना 1 फीसदी से ज्यादा चढ़कर ₹1,57,065 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹1,55,050 पर बंद हुआ था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संकेतों और कमजोर अमेरिकी आंकड़ों का असर अब घरेलू बाजारों में भी दिखने लगा है।
बिहार में आज सोने का ताजा भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार को सोने की कीमतों में दिन के दौरान बढ़त दर्ज की गई।
कैरेट के हिसाब से सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
- कैरेट सुबह का रेट दोपहर का रेट
- 24 कैरेट ₹1,52,078 ₹1,55,593
- 23 कैरेट ₹1,51,469 ₹1,54,970
- 22 कैरेट ₹1,39,303 ₹1,42,523
- 18 कैरेट ₹1,14,059 ₹1,16,695
- 14 कैरेट ₹88,966 ₹91,022
पटना समेत बिहार के शहरों में आज का रेट
बिहार में शादी-विवाह और निवेश के लिहाज से सोने की मांग हमेशा बनी रहती है। ऐसे में शहरों के ताजा रेट जानना बेहद जरूरी है।
प्रति 10 ग्राम सोने का भाव (अनुमानित बाजार रेट)
- शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
- पटना ₹1,58,890 ₹1,45,650 ₹1,19,180
- गया ₹1,58,700 ₹1,45,500 ₹1,18,900
- भागलपुर ₹1,58,750 ₹1,45,600 ₹1,19,000
- मुजफ्फरपुर ₹1,58,820 ₹1,45,620 ₹1,19,100
नोट: शहरों में रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और ज्वैलर के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है।
फिर भी क्यों गिरे थे दाम? जानिए गिरावट की असली वजह
सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, हालिया ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में दबाव देखा गया था। दिल्ली समेत बड़े बाजारों में 24 कैरेट सोना पिछले सत्र में करीब ₹3,400 तक टूट गया था। हालांकि, दिन के दूसरे हिस्से में अंतरराष्ट्रीय बाजार से मजबूती के संकेत मिलने के बाद कीमतों में दोबारा रिकवरी देखने को मिली।
कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों से सोने को सपोर्ट मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,650 डॉलर के निचले स्तर से उछलकर 4,880 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। हालांकि, अमेरिका-ईरान बातचीत से जुड़े पॉजिटिव संकेतों के कारण तेजी पर कुछ हद तक ब्रेक भी लग सकता है।
गहने खरीदने वालों के लिए जरूरी सलाह
अगर आप पटना, गया या भागलपुर में सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो IBJA रेट जरूर चेक करें,बिल के साथ हॉलमार्क की पुष्टि करें और मेकिंग चार्ज अलग से जोड़कर ही फाइनल कीमत समझें।