बक्सर में 56 बोतल शराब के साथ 2 महिला तस्कर गिरफ्तार, भेजी गईं जेल

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Dec, 2021 01:58 PM

2 women smugglers arrested with 56 bottles of liquor in buxar

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला पुलिस ने शराब के खिलाफ शहर के विभिन्न जगहों पर सर्च अभियान चलाया। जहां दो जगहों से शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। महिला तस्कर छोटकी सारिमपुर की रहने वाली प्रतिभा...

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र से शराब के साथ दो महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला पुलिस ने शराब के खिलाफ शहर के विभिन्न जगहों पर सर्च अभियान चलाया। जहां दो जगहों से शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। महिला तस्कर छोटकी सारिमपुर की रहने वाली प्रतिभा देवी और सुमेश्वर स्थान की रहने वाली फूला देवी बताई जाती है।

इस बीच नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली की छोटकी सारिमपुर की रहने वाली महिला प्रतिभा देवी शराब का कारोबार कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके घर छापामारी की। जहां पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगी। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो उसके घर से 40 बोतल शराब बरामद हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!