दर्दनाक हादसा! ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत, 2 बच्चे घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Mar, 2026 10:08 AM

teacher riding a bike dies after being hit by a truck

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सड़किया टोला नहर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक और उप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।

Road Accident: बिहार में पश्चिमी चम्पारण जिले के बलथर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर एक शिक्षक की मौत हो गई तथा दो बच्चे घायल हो गए। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सड़किया टोला नहर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक और उप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। मृतक की पहचान जगीराहां गांव निवासी देवकान्त साह (55) के रूप में हुई है। वह खाप परसा प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह अपने पोते दीपु कुमार और आकाश कुमार को बाइक पर बैठाकर विद्यालय जा रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!