अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करता था प्रेमी, टार्चर से तंग आकर प्रेमिका ने देवर संग उठाया खौफनाक कदम...जानकर उड़ जाएंगे होश

Edited By Harman, Updated: 09 Mar, 2026 10:21 AM

patna murder girlfriend brother in law killed lover blackmailing

Bihar Crime News : बिहार की पटना सिटी में एक साल पहले हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। देवर और भाभी ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि युवक महिला को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल...

Bihar Crime News : बिहार की पटना सिटी में एक साल पहले हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। देवर और भाभी ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि युवक महिला को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करता था। जिसके बाद महिला ने अपने देवर को बताया। दोनों ने मिलकर एक साजिश के तहत युवक को मौत के घाट उतार दिया।

ब्लैकमेलिंग बना हत्या का कारण

मिली जानकारी के अनुसार, मामला परसा बाजार थाना क्षेत्र का है, जहां मार्च 2025 में एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पहचान महादेव के रूप में हुई थी। जांच में पता चला कि महादेव अपनी पूर्व प्रेमिका पुष्पा देवी को कुछ निजी फोटो और वीडियो के जरिए लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। वह युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। रोज-रोज के टॉर्चर से परेशान होकर पुष्पा ने अपने देवर आलोक कुमार के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची।

साजिश के तहत बुलाया और रेता गला 

17 मार्च 2025 की रात, योजना के अनुसार पुष्पा ने महादेव को मिलने के लिए बुलाया। वहां पहले से घात लगाए बैठे देवर आलोक और ऑटो चालक सन्नी कुमार ने उसे दबोच लिया। आरोपी उसे सुनसान इलाके में ले गए और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतक का मोबाइल भी तोड़ दिया था।

दरोगा बनने की तैयारी कर रहा था हत्यारा

हत्या के बाद आरोपी आलोक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए गांव की मेडिकल दुकान बंद कर दी और पटना आकर दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी करने लगा। वह पुलिस की नजरों में एक छात्र बनकर रह रहा था। जब पुलिस टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर महेंद्रू स्थित उसके हॉस्टल पहुंची, तो आरोपी ने भागने के लिए छत से छलांग लगा दी, जिससे उसका पैर टूट गया।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी पुष्पा देवी, उसके देवर आलोक और ऑटो ड्राइवर सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें मृतक का टूटा हुआ फोन भी शामिल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!