सारण में देर रात खूनी खेल! दुकान पर बवाल के बीच 26 साल के युवक की हत्या, इलाके में दहशत

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Mar, 2026 02:04 PM

26 year old man murdered in saran

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि खास गाइ टोला गांव निवासी मोहम्मद इदरीस का पुत्र सलीम (26) मढ़ौरा बाजार में एक श्रृंगार की दुकान में सेल्स मैन के रूप में काम करता था। गुरुवार की देर रात को पहुंचे कुछ अपराधियों ने उक्त दुकान पर बवाल करना शुरू कर...

Bihar Crime: बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या दी गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि खास गाइ टोला गांव निवासी मोहम्मद इदरीस का पुत्र सलीम (26) मढ़ौरा बाजार में एक श्रृंगार की दुकान में सेल्स मैन के रूप में काम करता था। गुरुवार की देर रात को पहुंचे कुछ अपराधियों ने उक्त दुकान पर बवाल करना शुरू कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने बीच बचाव करने पहुंचे सलीम के उपर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद वहां मौजूद लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उक्त क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!