इंसानियत शर्मसार! 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, रात भर खून से लथपथ खेत में बेहोश पड़ी रही बच्ची

Edited By Harman, Updated: 10 Mar, 2026 11:06 AM

6 year old girl raped in bagaha bihar crime

Bihar Crime News : बिहार के बगहा जिले से इंसानियत को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने छह साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मासूम को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।

Bihar Crime News : बिहार के बगहा जिले से इंसानियत को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने छह साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मासूम को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।

बहला-फुसलाकर ले गया सुनसान जगह

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आया हुआ था। रविवार शाम उसने खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर सुनसान इलाके की ओर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जब देर रात तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों और ग्रामीणों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सुबह बेहोशी की हालत में मिली मासूम

सोमवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो वहां बच्ची को बेहोशी की हालत में पाया। बच्ची पूरी तरह खून से लथपथ थी। होश आने पर जब मासूम ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की कार्रवाई और मेडिकल जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह और बगहा एसपी रामानंद कौशल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज और मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है और छापेमारी तेज कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!