Edited By Harman, Updated: 13 Mar, 2026 02:50 PM

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में मृतका की मां ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उनकी पुत्री गुरुवार को अपने नए घर से पुराने घर को गयी थी। इसी दौरान गांव के पांच लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद शव को...
Bihar Crime News : बिहार में सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक 16 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी है। परिजनों का आरोप है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसको मार दिया। फिर अपराध छुपाने के लिए शव कुएं में फेंक दिया।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में मृतका की मां ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उनकी पुत्री गुरुवार को अपने नए घर से पुराने घर को गयी थी। इसी दौरान गांव के पांच लोगों युवराज मांझी, चंदन मांझी,सचिन कुमार मांझी, अजय मांझी, विकास मांझी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद शव को कुआं में फेंक दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुआं से बाहर निकाल कर पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी विकास मांझी को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।