दरिंदगी...13 साल की मासूम की गला दबाकर हत्या, फिर शव को झाड़ी में लटकाया; प्रेमी पर रेप और मर्डर का आरोप

Edited By Harman, Updated: 04 Mar, 2026 02:21 PM

bihar crime purnia minor girl murder

बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर शव को बांस की झाड़ी से लटका दिया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। स्थानीय लोगों में इस...

Bihar Crime News : बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर शव को बांस की झाड़ी से लटका दिया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। 

फोन कॉल के बाद गायब हुई थी बच्ची

मिली जानकारी के अनुसार, अमौर थाना क्षेत्र के बकनिया बरेली गांव की है। मूल रूप से डगरूआ थाना क्षेत्र की रहने वाली मृतका के परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करण विश्वास नाम के युवक का लड़की के पास फोन आया था। इसके बाद वह बहाना बनाकर घर से निकली, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी। शाम ढलने पर जब वह घर नहीं आई, तो खोजबीन शुरू हुई। तलाश के दौरान बांस की झाड़ियों में उसका शव फंदे से लटकता मिला। वहीं परिजनों का आरोप है कि मृतका के प्रेमी ने ही दुष्कर्म के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है।

इधर वारदात की सूचना मिलते ही डगरूआ और अमौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश भी हत्या की ओर इशारा कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचे बायसी एसडीपीओ जितेंद्र पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी करण विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि और मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!