प्यार में धर्म और उम्र की दीवारें टूटीं: 60 साल के राकेश संग भागी 28 साल की शाइस्ता, वायरल तस्वीरों ने मचाया बवाल

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Feb, 2026 03:58 PM

28 year old teacher eloped with 60 year old school director photos viral

60 वर्षीय स्कूल संचालक और 28 वर्षीय शिक्षिका की नेपाल में हुई शादी ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है। महिला के परिजनों ने राकेश साह व अन्य के खिलाफ अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का केस दर्ज कराया है।

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में एक विवादास्पद प्रेम कहानी ने सामाजिक और कानूनी हलचल पैदा कर दी है। इलाके के एक प्राइवेट स्कूल के 60 वर्षीय संचालक राकेश साह और उसी स्कूल की 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन के बीच उपजे प्रेम संबंधों ने अब गंभीर कानूनी मोड़ ले लिया है। दोनों ने धर्म और उम्र के फासले को मिटाते हुए घर छोड़ा और नेपाल के जनकपुर में विवाह कर लिया, जिसके बाद शाइस्ता के परिजनों ने अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का गंभीर आरोप लगाया है। 

स्कूल के समय में परवान चढ़ा प्रेम 

राकेश साह, जो चार बच्चों के पिता हैं, और शिक्षिका शाइस्ता परवीन, जो स्वयं शादीशुदा हैं, स्कूल के संचालन के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। 18 फरवरी को जब दोनों अचानक अपने घरों से गायब हुए, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर उनकी नेपाल में हुई शादी की तस्वीरें और एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में शाइस्ता ने अपनी मर्जी से शादी करने और खुश होने का दावा किया है। 

परिजनों का आरोप: अपहरण और धर्मांतरण 

इस घटना को लेकर शिक्षिका के भाई फैसल इमाम अशरफ ने औराई थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। : पीड़ित पक्ष का आरोप है कि राकेश साह द्वारा शिक्षिका को बहला-फुसलाकर जबरन हिंदू बनाकर शादी की गई है। इसके साथ ही राकेश साह की पत्नी, बेटी और अन्य सहयोगियों पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगा है। 

पुलिस की कार्रवाई और इलाके में तनाव 

मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर ईस्ट SDPO अलय वत्स के निर्देश पर औराई थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले से जुड़े संदिग्धों के मोबाइल फोन जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। विवाद और बढ़ते तनाव के मद्देनजर आरोपी संचालक का घर और स्कूल दोनों फिलहाल बंद (सील) हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!