"वो बेवफा निकली इसलिए मार डाला..." 17 साल के आशिक ने ढाई साल के प्यार का किया खूनी अंत! 32 हजार में खरीदी पिस्टल

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Feb, 2026 02:14 PM

a 17 year old lover killed his girlfriend due to suspicion

एक 17 वर्षीय नाबालिग ने शक के चलते अपनी 15 वर्षीय प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी दिल्ली से लौटकर 32 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी और रात के अंधेरे में प्रेमिका के घर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Crime : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग प्रेमी द्वारा अपनी ही नाबालिग प्रेमिका की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्यार, शक और फिर खूनी अंजाम की इस दास्तां ने पूरे इलाके को दहला दिया है। महज 17 साल के आरोपी ने अपनी 15 वर्षीय प्रेमिका पर बेवफाई का शक होने पर उसके घर में घुसकर सिर में गोली मार दी। 

दिल्ली से लौटा और रची हत्या की साजिश
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी 'आकाश' (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह और मृतका 'नेहा' (काल्पनिक नाम) पिछले ढाई साल से प्रेम संबंध में थे। नेहा के कहने पर ही वह 4 महीने पहले कमाने के लिए दिल्ली गया था। आरोपी का दावा है कि दिल्ली जाने के बाद नेहा ने उससे बात करना कम कर दिया। इसी बीच एक दोस्त ने उसे बताया कि नेहा का किसी और से अफेयर चल रहा है। शक की इसी चिंगारी ने आकाश को अपराधी बना दिया और वह ढाई महीने बाद ही गांव लौट आया। 

32 हजार में खरीदी मौत की पिस्टल 
वारदात को अंजाम देने के लिए नाबालिग आरोपी ने पूरी प्लानिंग की थी। पुलिस के मुताबिक, उसने 32 हजार रुपये में एक पिस्टल का सौदा किया था, जिसमें से 20 हजार रुपये उसने एडवांस दे दिए थे। मंगलवार की रात जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे, आरोपी नेहा के घर में दाखिल हुआ। 

यह भी पढ़ें- छुट्टी पर घर आए रेलवे कर्मचारी की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत


सीढ़ियों पर बहस और फिर कत्ल 
आरोपी ने बताया कि वह रात के अंधेरे में नेहा से मिलने उसके घर पहुंचा। सीढ़ियों पर दोनों के बीच दूसरे लड़के से बातचीत को लेकर काफी बहस हुई। जब नेहा सीढ़ियों से उतरकर अपने कमरे की ओर जाने लगी और अचानक लड़खड़ाकर गिरी, तभी आकाश ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और उसके सिर में गोली दाग दी। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर Video वायरल, थाने में हड़कंप...वर्दी को दागदार करने वाले दरोगा पर गिरी गाज

गिरफ्तारी और पुलिस की तफ्तीश
हैरानी की बात यह है कि आरोपी जुर्म कबूल करने थाने जा रहा था, लेकिन रास्ते में पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया, जिसके बाद उसने सारा सच उगल दिया। पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि आखिर आरोपी को पिस्टल किसने मुहैया कराई। 

यह भी पढ़ें- पैसों के लालच में नाबालिग से जबरन कराया देह व्यापार, गर्भवती हुई तो.... 

परिजनों के बयानों पर गहराता रहस्य 
इस मामले में मृतका की मां के बयान ने पुलिस को उलझा दिया है। मां का कहना है कि घर की चाबी उनके पास रहती है, ऐसे में आरोपी अंदर कैसे दाखिल हुआ? साथ ही, घर के भीतर गोली चलने के बावजूद किसी भी सदस्य की नींद क्यों नहीं खुली, यह जांच का विषय बना हुआ है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!