Silver Price Today: चांदी के रेट में बड़ी गिरावट, ₹4,000 तक टूटे दाम,जानिये अपने शहर का ताजा भाव

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Feb, 2026 04:28 PM

silver price today 9 february 2026

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी के दामों में कमजोरी देखने को मिली। बिहार के सर्राफा बाजारों में सुबह से ही चांदी दबाव में नजर आई। पटना समेत प्रमुख शहरों में चांदी का भाव पिछले बंद स्तर से करीब ₹4,000 प्रति किलो तक टूट गया।

Silver Price Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी के दामों में कमजोरी देखने को मिली। बिहार के सर्राफा बाजारों में सुबह से ही चांदी दबाव में नजर आई। पटना समेत प्रमुख शहरों में चांदी का भाव पिछले बंद स्तर से करीब ₹4,000 प्रति किलो तक टूट गया।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में रिकवरी देखी गई, लेकिन घरेलू बाजारों में फिलहाल उतनी तेजी नहीं आ पाई है।

 पटना समेत प्रमुख शहरों में चांदी का ताजा रेट

चांदी का भाव (प्रति किलो)

  • शहर    चांदी का रेट
  • पटना    ₹2,84,900
  • गया    ₹2,84,600
  • भागलपुर    ₹2,84,700
  • मुजफ्फरपुर    ₹2,84,800
  • दरभंगा    ₹2,84,500

नोट: रेट में स्थानीय टैक्स और ज्वैलर मार्जिन के कारण थोड़ा अंतर संभव है।

निचले स्तर से चांदी में उछाल

9 फरवरी को वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिला। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ $80 प्रति औंस के ऊपर ट्रेड करती नजर आई। विशेषज्ञों के मुताबिक, हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी की, वहीं इंडस्ट्रियल डिमांड से भी कीमतों को सहारा मिला।

भारत में क्यों बनी कमजोरी?

भारत में चांदी का रुख फिलहाल थोड़ा अलग रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव ₹2,49,499 प्रति किलो पर सेटल हुए, जो पिछले सत्र से मामूली गिरावट को दिखाता है। ग्लोबल संकेतों के असर से पहले चांदी ₹2.30 लाख के आसपास तक फिसल गई थी। बाजार में तेज उतार-चढ़ाव और बिकवाली का दबाव अब भी बना हुआ है।

अमेरिकी आंकड़ों का असर

अमेरिका के ADP रोजगार आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे। जनवरी में प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों की बढ़ोतरी अनुमान से काफी कम रही। वहीं, US Federal Reserve की गवर्नर लिसा कुक ने संकेत दिए हैं कि महंगाई के जोखिम अभी खत्म नहीं हुए हैं, ऐसे में ब्याज दरों में बड़ी कटौती की संभावना कम है।

 आगे क्या करें निवेशक?

कमोडिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, चांदी फिलहाल $70 से $90 प्रति औंस (करीब ₹2.25 लाख से ₹2.85 लाख प्रति किलो) के दायरे में कारोबार कर सकती है। सलाह दी जा रही है कि गिरावट पर खरीदारी करें,तेजी आने पर मुनाफावसूली करें। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी $70 से नीचे जाती है, तो भाव $64 प्रति औंस यानी करीब ₹2 लाख प्रति किलो तक फिसल सकते हैं।

निवेशकों और खरीदारों के लिए सलाह

  • शादी-विवाह के सीजन में खरीद से पहले डेली रेट जरूर चेक करें
  • MCX और स्पॉट प्राइस में अंतर समझकर ही सौदा करें
  • ज्यादा उतार-चढ़ाव के समय एकमुश्त निवेश से बचें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!