उत्पाद विभाग ने ट्रक पर लदी 475 कार्टन विदेशी शराब की बरामद, 2 कारोबारी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Sep, 2021 05:18 PM

475 cartons of foreign liquor loaded on the truck recovered in vaishali

उत्पाद विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि बेलकुंडा गांव स्थित एक ठिकाने पर शराब की खेप लाई गई है। इसी आधार पर सोमवार की देर रात उक्त ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से एक ट्रक पर लदी 475 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई।...

हाजीपुरः बिहार में वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग ने 475 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।

उत्पाद विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि बेलकुंडा गांव स्थित एक ठिकाने पर शराब की खेप लाई गई है। इसी आधार पर सोमवार की देर रात उक्त ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से एक ट्रक पर लदी 475 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब 47 लाख रुपए है।

सूत्रों ने बताया कि मौके से उत्तर प्रदेश निवासी शराब कारोबारी जगत बहादुर और भगवान दास को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!