पूर्णिया में देव दिवाली पर होगा भव्य आयोजन, 21000 दीपों से जगमगाएगा सौर तट, बनाई जाएगी श्रीराम की आकृति

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Nov, 2022 12:13 PM

a grand event will be held in purnia on dev diwali

श्रीराम सेवा संघ के संयोजक राणा प्रताप सिंह ने कहा कि महाआरती के लिए हर वर्ष की भांति बनारस और हरिद्वार से पुरोहितों को बुलाया गया हैं। साथ ही कहा कि बनारस और हरिद्वार से आए पुरोहितों के द्वारा 21000 दीपों से महाआरती को सम्पन्न किया जाएगा। इस...

पूर्णियाः हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम सेवा संघ द्वारा देव दीपावली पर सौरा नदी तट पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संघ के संयोजक राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इस बार 7 नवंबर को काली मंदिर के सौरा नदी तट 21 हजार दीपों की जगमगाहट व 21 महाआरती के मनोरम दृश्य से जगमगा उठेगा। वहीं इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं।

21000 दीपों को किया जाएगा प्रज्वलित
श्रीराम सेवा संघ के संयोजक राणा प्रताप सिंह ने कहा कि महाआरती के लिए हर वर्ष की भांति बनारस और हरिद्वार से पुरोहितों को बुलाया गया हैं। साथ ही कहा कि बनारस और हरिद्वार से आए पुरोहितों के द्वारा 21000 दीपों से महाआरती को सम्पन्न किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन 7 नवम्बर को शाम 5 बजे किया जाएगा। इसमें सभी सनातन धर्मावलंबी पूरे जोश के साथ भाग लेंगे।

पुष्प व रंगीन बल्बों से सजेगा मां काली मंदिर
संयोजक राणा प्रताप सिंह ने कहा कि 7 नवंबर के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस बार बिहार की सबसे बड़ी रंगोली बनाई जाएगी। दीप के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आकृति के अलावा स्वास्तिक व ऊं की बड़ी सी आकृति दिखाई देगी। साथ ही कहा कि मुख्य गेट से कार्यक्रम स्थल तक हजारों सदस्य सक्रिय भूमिका में दिखेंगे। पुष्प और रंगीन बल्बों से मां काली मंदिर, आरती स्थल व मार्ग को सजाया जा रहा है।

संघ सदस्यों की ड्रेस होगी उजला कुर्ता, पायजामा व मस्तक
वहीं इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी को सभी को बांट दिया गया है। महाआरती के पूजन को हर वर्ष सम्पन्न कराने वाले पुरोहित तिवारी बाबा बनारस और हरिद्वार के आशीष तिवारी, हरिओम पाण्डेय, भरत पाण्डेय कुमार वैभव, प्रशांत मिश्रा, भरत पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय की टीम को महाआरती की जिम्मेवारी दी है। इसके अलावा 21 हजार मिट्टी दीपों को प्रज्वलित करने के लिए बहनों की एक विशेष टोली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि श्री राम सेवा संघ के संचालक अतिश सनातनी ने कहा कि इस बार संघ सदस्यों की ड्रेस उजला कुर्ता, पायजामा व मस्तक पर साफा रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!