राज्यसभा चुनाव में AIMIM का 'मास्टरस्ट्रोक', पांचवीं सीट पर ठोकी दावेदारी

Edited By Harman, Updated: 20 Feb, 2026 02:57 PM

aimim s  masterstroke  in rajya sabha elections stakes claim on fifth seat

बिहार की पांचवीं राज्यसभा सीट पर समर्थन की मांग कर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने उम्मीदवार उतारने की घोषणा करते हुए दोनों प्रमुख गठबंधनों से...

Bihar Rajya Sabha Election 2026 : बिहार की पांचवीं राज्यसभा सीट पर समर्थन की मांग कर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने उम्मीदवार उतारने की घोषणा करते हुए दोनों प्रमुख गठबंधनों से समर्थन की अपील की है, जिससे महागठबंधन असमंजस की स्थिति में आ गया है। 

बिहार से राज्यसभा की कुल 16 सीटें हैं। इनमें से पांच सीटें संबंधित सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही हैं। इनमें हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर (जदयू), प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह (राजद) तथा उपेंद्र कुशवाहा (रालोमो) शामिल हैं। हालिया विधानसभा चुनावों के बाद बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का संयुक्त आंकड़ा 202 तक पहुंच गया है। इस संख्या बल के आधार पर सत्तारूढ़ गठबंधन चार सीटें जीतने की मजबूत स्थिति में है। हालांकि पांचवीं सीट के लिए उसे तीन अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी, जिससे एक सीट पर चुनाव की स्थिति बन सकती है। 

इस बीच एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने कहा कि उनकी पार्टी धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की पक्षधर है और संसद से लेकर विधानसभा तक इन मुद्दों को उठाती रही है। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष दलों को एआईएमआईएम का समर्थन करना चाहिए। महागठबंधन द्वारा समर्थन नहीं देने की स्थिति पर उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में पार्टी का आलाकमान आगे की रणनीति पर विचार करेगा। बिहार में राज्यसभा चुनाव के गणित के तहत एक विधायक के वोट का मूल्य 100 होता है। इस प्रकार एक सीट जीतने के लिए 40.5 विधायकों के मतों की आवश्यकता होती है, जिसे पूर्णांक में 41 माना जाता है। इस हिसाब से पांचों सीटें जीतने के लिए राजग को 205 विधायकों का समर्थन चाहिए। मौजूदा संख्या बल के आधार पर वह चार सीटें आसानी से जीत सकता है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!