होटल की आड़ में 'जिस्मफरोशी’ का धंधा, पुलिस ने की छापेमारी तो हालात देख उड़े होश; 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 17 Feb, 2026 10:21 AM

prostitution racket busted in vaishali bihar news

Bihar News : बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को वैशाली जिले में दो होटलों पर की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

Bihar News : बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को वैशाली जिले में दो होटलों पर की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 

होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा

जानकारी के अनुसार, वैशाली के थाना क्षेत्र स्थित खरौना पोखर इलाके में 'अभिषेक वैशाली होटल' और 'द रॉयल कैफे एंड रेस्टोरेंट' में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल मालिक और प्रबंधन मुनाफे के लिए महिलाओं का शारीरिक शोषण करवा रहे हैं। महिलाओं को जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेला जा रहा है।

तीन महिलाओं को किया रेसक्यू

एसडीपीओ सदर-02 (लालगंज) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जब दबिश दी, तो वहां का नजारा देख अधिकारी दंग रह गए। मौके से तीन महिलाओं को बचाया गया। पुलिस ने नीरज कुमार, मुकेश साहनी और महेश महतो को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटलों से 5 मोबाइल फोन, नकद राशि, रसीदें और रजिस्टर तथा कुछ आपत्तिजनक समाग्री बरामद किए हैं। वैशाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों होटलों को सील कर दिया गया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। रेस्क्यू की गई महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!