500 रु. में गैस सिलेंडर, फ्री बिजली और छात्रों को लैपटॉप, Akhilesh yadav बोले- बिहार में तेजस्वी की सरकार बनती है तो...

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Nov, 2025 06:34 PM

akhilesh yadav said if tejashwi forms government in bihar students will get l

Akhilesh yadav ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश और बिहार दोनों को ‘महंगाई, बेरोजगारी और पलायन' के रास्ते पर धकेल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘प्रधानमंत्री उद्योगपतियों के हित में काम कर रहे हैं, गरीबों और किसानों की चिंता उन्हें नहीं है। गैस...

Akhilesh yadav: इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhliesh yadav) ने बिहार में आयोजित चुनावी जनसभाओं में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनडीए गठबंधन (NDA) पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि बिहार में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और भाजपा (BJP) की हार निश्चित है। 

"बिहार में बदलाव की हवा चल रही है"
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश और बिहार दोनों को ‘महंगाई, बेरोजगारी और पलायन' के रास्ते पर धकेल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘प्रधानमंत्री उद्योगपतियों के हित में काम कर रहे हैं, गरीबों और किसानों की चिंता उन्हें नहीं है। गैस सिलेंडर, डीजल- पेट्रोल और जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर उन्होंने आम जनता का जीवन मुश्किल बना दिया है।‘ अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दस सालों में अपने करीबी उद्योगपतियों को बैंकों से जनता का पैसा दिलाकर बहुत आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि‘जनता अब भाजपा के झूठ और धोखे को समझ चुकी है। बिहार में बदलाव की हवा चल रही है।

"मेधावी छात्रों को लैपटॉप देंगे तेजस्वी"
‘इंडिया गठबंधन' की नीतियों की चर्चा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनती है तो ‘हर घर को नौकरी मिलेगी, माताओं- बहनों को 2500 रुपये प्रति माह की सहायता दी जाएगी, गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा और 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।' उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद मेधावी छात्रों को लैपटॉप देंगे, जैसा कि समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश में किया था। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री अगर उद्योगपतियों को बैंकों से पैसा दिलाकर उनके उद्योग लगा सकते हैं तो तेजस्वी यादव भी सरकारी योजनाओं से गरीबों और युवाओं को रोजगार दे सकते हैं।' उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण बिहार का नौजवान पलायन करने को मजबूर है, लेकिन तेजस्वी की सरकार आने पर युवाओं को बिहार में ही रोजगार मिलेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!