Edited By Harman, Updated: 14 May, 2025 01:53 PM

बिहार के औरंगाबाद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला ने पहले अपनी चार मासूम बच्चों को जहर खिलाया और फिर खुद भी जहर खा लिया। वहीं इस दर्दनाक घटना में तीन बच्चों की जान चली गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की हालत...
Bihar News: बिहार के औरंगाबाद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला ने पहले अपनी चार मासूम बच्चों को जहर खिलाया और फिर खुद भी जहर खा लिया। वहीं इस दर्दनाक घटना में तीन बच्चों की जान चली गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म पर महिला ने खुद और अपने बच्चों को जहर खिलाया। जहर खाने के बाद सभी को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 5 साल की सूर्यमणि कुमारी, 3 साल की राधा कुमारी,1 साल की शिवानी को मृत घोषित कर दिया। जबकि 6 साल के रितेश कुमार और महिला सोनिया देवी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात पति से किसी बात पर विवाद होने के बाद महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक सच्चाई का खुलासा होगा।