नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर कैमूर में निकाली गई जागरूकता रैली, कई लोग रहे मौजूद, DDC ने दिखाई हरी झंडी

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Nov, 2022 01:44 PM

awareness rally organized in kaimur on the occasion of drug de addiction day

कैमूर डीडीसी ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के निर्देश के आलोक में नशा मुक्ति रैली और जागरूकता रैली निकाला जा रहा है। यहां के स्थानीय लोग इस रैली में काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पूरे कैमूर वासियों का इसमें सहयोग मिल रहा हैं।

कैमूरः आज यानी 26 नवंबर को देशभर में नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर नशा मुक्त बिहार को लेकर कैमूर के भभुआ शहर में प्रभात फेरी और जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में काफी संख्या में जिला प्रशासन, पुलिस बल, और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। वहीं डीडीसी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

PunjabKesari

कैमूर डीडीसी ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के निर्देश के आलोक में नशा मुक्ति रैली और जागरूकता रैली निकाला जा रहा है। यहां के स्थानीय लोग इस रैली में काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस रैली में पूरे कैमूर वासियों का सहयोग मिल रहा हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि सरकार का जो निर्देश है और व्यवस्था है उसके तहत नशा मुक्त बिहार हो और इसको लोग सफल बनाने में काम करें।

PunjabKesari

बता दें कि बच्चों द्वारा नशा मुक्त बिहार को लेकर कई स्लोगन तैयार किए गए थे, जिसे तख्ती पर लेकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया गया।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!