14 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या! बगीचे में खेलने गई थी मुस्कान, 7 दिन बाद मिली लाश

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Mar, 2026 11:01 AM

brutal murder of a 14 year old girl body found after 7 days

घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थाना अध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

Bihar Crime: बिहार में शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को अपहृत नाबालिग लड़की का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर मुंगराहा गांव में आम के बगीचे के समीप अपहृत नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थाना अध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। एसडीपीओ ने बताया कि शव की पहचान मुंगराहा वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय नंदन पासवान की पुत्री मुस्कान कुमारी (14) के रूप में हुई है। मुस्कान सात मार्च 2026 को दोपहर बगीचे में खेलने गई थी, जिसके बाद से वह गायब थी। उसकी मां चंद्रमा देवी ने दस मार्च को तरियानी थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। 

यह भी पढ़ें- छुट्टियों में घर आए BBA छात्र की हत्या, दोस्तों ने पार्टी के बहाने बुलाकर सीने में दागी गोली; बहन की डोली से पहले उठी अर्थी

चंद्रमा देवी ने अपने आवेदन में बताया था कि उनकी बेटी मुस्कान कुमारी, तनु कुमारी, सविता कुमारी और राधा कुमारी के साथ बगीचे में खेलने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। उन्होंने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया है। तरियानी थाना ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू की। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!