अपने गाने में अश्लीलता परोसते हैं भोजपुरी एक्टर व सिंगर खेसारी लाल, केस दर्ज

Edited By Moulshree Tripathi, Updated: 08 Sep, 2021 05:44 PM

भोजपुरी फिल्म जगत के फेमस एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव पर महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप लगा है। लिहाजा भोजपुरी सुपरस्टार पर मुंबई...

सिवानः भोजपुरी फिल्म जगत के फेमस एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव पर महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप लगा है। लिहाजा भोजपुरी सुपरस्टार पर मुंबई में आईपीसी की धारा 292, 294 और 354 के तहत केस दर्ज हुआ है।

बता दें कि खेसारीलाल पर सुजीत सिंह ने केस दर्ज करवाया है। सुजीत सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख हैं। उन्होंने खेसारी पर आरोप लगाया है कि वह पैसे कमाने के लिए महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में खेसारी के गाने 'चाची के बाची सपनवां में आती है' का उदाहण दिया है। उन्होंने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। खेसारी का जन्म बिहार के सिवान जिले में हुआ है।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!