AI से बनाए अश्लील फोटो, फिर बदनाम करने के लिए रिश्तेदारों को भेजे..युवती के साथ 'डिजीटल दरिंदगी' की कहानी

Edited By Harman, Updated: 20 Feb, 2026 09:27 AM

patna ai obscene photo of woman photo blackmailing case

Patna News : बिहार की पटना सिटी से AI तकनीक के दुरुपयोग का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर युवती की फर्जी आपत्तिजनक...

Patna News : बिहार की पटना सिटी से AI तकनीक के दुरुपयोग का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर युवती की फर्जी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और उसे बदनाम करने के लिए रिश्तेदारों को भेज दीं।

भाई के घर न होने का उठाया फायदा

पीड़िता के अनुसार, उसका भाई IIT गुवाहाटी में पढ़ाई कर रहा है। घर में किसी वयस्क पुरुष सदस्य की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर जक्कनपुर के नवरतनपुर में किराए पर रहने वाला ऋषि राज अक्सर गलत नीयत से उनके घर आने लगा। जब मां ने इसकी शिकायत आरोपी के परिवार से की, तो वह सुधरने के बजाय और अधिक हिंसक हो गया।

ब्लैकमेलिंग और अपहरण की धमकी

आरोप है कि ऋषि राज अलग-अलग नंबरों से कॉल कर युवती को धमकाता है। विरोध करने पर वह घर में घुसकर गाली-गलौज करता है और युवती को जबरन अगवा करने की धमकी देता है। पीड़िता का कहना है कि इन हरकतों की वजह से उसकी शादी में भी रुकावटें आ रही हैं। जिस कारण वह मानसिक रुप से परेशान है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!