प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाया,  फिर दोस्तों संग संबंध बनाने को कहा....मना किया तो सुनसान जगह ले जाकर कर दिया बड़ा कांड

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Feb, 2026 12:45 PM

made pornographic of girlfriend then asked her to have s x with friends

इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई प्रेम कहानी खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई। आरोपी प्रेमी छोटू यादव ने ब्लैकमेल कर युवती को सुनसान जगह बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर...

Nalanda News : सोशल मीडिया पर उपजी एक दोस्ती किस कदर खौफनाक मोड़ ले सकती है, इसकी एक दिल दहला देने वाली घटना नालंदा से सामने आई है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती को उसके ही प्रेमी ने ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाकर दरिंदगी का शिकार बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर प्रेमी और उसके साथियों ने युवती पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। 

दोस्ती से दरिंदगी तक का सफर 

पीड़िता रजौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। करीब आठ महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान अकबरपुर के देवरा गांव निवासी छोटू यादव से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। युवती के अनुसार, 12 फरवरी को मुलाकात के दौरान आरोपी ने चुपके से उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसके जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 

सुनसान इलाके में ले जाकर किया हमला 

बीते मंगलवार (24 फरवरी) की शाम आरोपी ने झांसा देकर युवती को मिलने बुलाया और उसे नवादा स्थित एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके अन्य साथी पहले से मौजूद थे। युवती ने आरोप लगाया कि उन सभी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। जब उसने इसका पुरजोर विरोध किया, तो आक्रोशित प्रेमी और उसके साथियों ने उस पर टांगी (कुल्हाड़ी) और अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवती का दाहिना पैर दो जगहों से बुरी तरह जख्मी हो गया, हड्डियां टूट गईं और वह बेहोश हो गई। हमलावर उसे मरा हुआ समझकर सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें- शादी बनी 'अखाड़ा': महज एक 'रसगुल्ले' के लिए बारातियों ने चला दिए लात-घूंसे! CCTV में कैद हुआ बवाल

पुलिस की कार्रवाई और जांच 

बुधवार को परिजनों ने लहूलुहान अवस्था में युवती को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे पावापुरी रेफर कर दिया गया। फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है। रजौली थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी छोटू यादव सहित उसके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!